SSSM ID: नाम या मोबाइल नम्बर से समग्र आई डी कैसे सर्च करें? How To Search Samagra ID? (Know Your Samagra ID)



How To Search Samagra ID? (Know Your Samagra ID)Samagra ID कैसे search करें?

SSSM ID Nam se Kaise Search Kare?


आज समग्र आई. डी. की जरूरत सभी को होती है, चाहे बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराना हो या छात्रवृत्ति के लिए
समग्र आई डी के आधार पर ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

चाहे School Education हो या Higher Education यदि आप Government की विविध Scholarship हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो Samagra ID अनिवार्य होती है ।




Samagra Id जानने के लिए यंहा क्लीक कीजिये  




समग्र आईडी क्या है, इसके क्या लाभ हैं, समग्र आईडी कैसे जानें



मध्यप्रदेश शासन ''सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय'' के सिद्धान्त पर चलते हुए प्रदेश में निवास कर रहे समाज के सभी निवासीयों को सभी शासकीय योजनायों का लाभ उनकी पात्रता के अनुसार आसानी से, निरंतर तथा सम्पूर्ण सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु कृत संकल्पित है।

पूर्व में योजनाओं का क्रियान्‍वयन विभिन्‍न-विभिन्‍न विभागों द्वारा किया जा रहा था किंतु किसी भी विभाग के पास उक्‍त योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों का डेटाबेस ऑनलाईन उपलब्‍ध नहीं था. विभागों के पास अपने हितग्राहियों की अद्यतन जानकारी उपलब्‍ध नहीं होने से योजनाओं के क्रियान्‍वयन में पारदर्शिता नहीं थी।


हितग्राही को भी योजनायों के लाभ लेने हेतु बार-बार आवेदन प्रस्तुत करना पड़ता था तथा आवेदन के साथ बार-बार अपनी पहचान सम्बिन्धित तथा योजना से सम्बंधित दस्तावेज/प्रमाणपत्र जैसे जाति प्रमाण पत्र अदि प्रस्तुत करने पड़ते थे. इन सभी प्रक्रिया में आवेदक को असुविधा तथा कार्य में विलम्ब होता था।

SSSM ID की पूरी जानकारी 


उपरोक्त को ध्यान में रखते हुए समग्र मिशन, मध्य प्रदेश शासन ने प्रदेश में निवासरत सभी परिवारों तथा उनके सभी सदस्यों का डेटाबेस तैयार कर लिया है. डेटाबेस बनाने हेतु सर्वप्रथम सभी परिवारों का घर-घर जाकर सर्वे किया जा कर सभी परिवारों तथा सदस्‍यों की जानकारी प्राप्त की गई तथा उसका पंजीयन समग्र पोर्टल किया गया. इस प्रक्रिया का पालन कर प्रदेश की राज्‍य जनसंख्‍या पंजी का निर्माण किया गया। 

जनसंख्‍या पंजी पर परिवार एवं परिवार सदस्‍य की विस्‍तृत प्रोफाइल पोर्टल पर उपलब्‍ध हैं जैसे किं परिवार किस जाति वर्ग, धर्म, परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करता हैं या नहीं, परिवार के मुखिया का नाम, सदस्‍य का नाम, आयु, लिंग, वैवाहिक स्‍तर, कार्यक्षेत्र, शैक्षणिक स्‍तर, विकलांगता, बचत खाते की जानकारी.

पंजीयन उपरांत सभी परिवारों को 8 अंको के यूनिक समग्र परिवार आईडी तथा सभी सदस्यो को 9 अंको की यूनिक समग्र आईडी  (SSSM ID) दी गई है। समग्र यूनिक आईडी  (SSSM ID)  पूर्णतः निशुल्क है एवं सभी को दी गई है. यह जीवन काल में वही रहेगी. व्‍यक्ति स्‍वंय भी समग्र पोर्टल spr.samagra.gov.in, samagra.gov.in पर जाकर अपने एवं परिवार के सदस्‍य की समग्र यूनिक आईडी  (SSSM ID)  जान सकता हैं.


वर्तमान मेँ समग्र पोर्टल पर समग्र आईडी (SSSM ID) के आधार पर विभिन्‍न योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति (स्कूल), सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत कम दरों पर खाद्य (पीडीएस), बीमा, समस्‍त पेंशन योजनाएं, विवाह सहायता, अनुग्रह राशि, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, आम आदमी बीमा और मातृत्व अवकाश सहायता इत्‍यादि का लाभ दिया जा रहा है. 

राशि का भुगतान हितग्राहियों के पोर्टल पर पंजीकृत एवं सत्यापित बचत खातों मे किया जा रहा है। इससे हितग्राही-मूलक योजनाओं में पारदर्शिता एवं योजनाओं का लाभ सुलभता से सुनिश्चित करना संभव हुआ है.


समग्र आई डी कैसे सर्च करें? How to search Samagra Id?

Samgra id search करने के आसान तरीके 

१. परिवार id के द्वारा समग्र id (SSSM ID) खोजने के लिए यंहा क्लिक कीजिये

२. परिवार के किसी भी सदस्य की समग्र id  (SSSM ID) के द्वारा समग्र id  (SSSM ID) खोजने के लिए यंहा क्लिक कीजिये.

परिवार के किसी भी सदस्य के नाम से भी आप आसानी के साथ समग्र id  (SSSM ID) सर्च कर सकते हैं.

३. परिवार के सदस्य के नाम से समग्र id  (SSSM ID) सर्च करने के लिए यंहा क्लिक कीजिये

नाम या मोबाइल नम्बर से समग्र आई डी कैसे सर्च करें
नाम या मोबाइल नम्बर से समग्र आई डी कैसे सर्च करें

4. आधार कार्ड से समग्र ID  (SSSM ID) जानने के लिए यंहा क्लिक कीजिये आप आसानी के साथ आधार कार्ड के द्वारा में भी समग्र ID जान सकते है. 


SAMGRA ID JAANE AADHAR CARD SE
SAMGRA ID JAANE AADHAR CARD SE

आप आसानी के साथ e KYC के माध्यम से नए सदस्य को पंजीकृत कर सकते है.आप को क्या क्या डॉक्युमेंट देना है यह पूरी जानकारी निचे दी गई है.

E KYC के माध्यम से नए सदस्य को जोड़ने के लिए यंहा क्लिक करे.

Important Instructions Note:

You would need an active Mobile No to register a request/ अनुरोध पंजीकृत करने के लिए आपको एक सक्रिय मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।


When you submit the Request for Change please exercise due caution and diligence./ जब आप परिवर्तन के लिए अनुरोध करते हैं तो कृपया सावधानी बरतें और ध्यान से करें।


After your request is submitted you would receive a 6 digit PIN on the mobile No. This OTP is required to verify your identity./ 


आपका अनुरोध जमा होने के बाद आपको मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का पिन प्राप्त होगा। इस ओटीपी के माध्यम से पहचान सत्यापित करने की आवश्यकता है।


If you provide a Proof of Id for any change in the request. It would allow the concerned local body to approve your request.

Attach one of those documents. ( Document size should be less than 600KB.)

  • 10th Marksheet
  • Aadhaar Card
  • Voter ID Card
  • Ration Card
  • Pan Card
  • Passport
  • Driving License
  • Official introduction letter
  • Identity card issued by public sector unit
  • Certificate of disability issued by the Medical Board/ मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी निःशक्तता का प्रमाण पत्र

समग्र परिवार को पंजीकृत करें


आप नया समग्र परिवार भी पंजीकृत कर सकते है.नया परिवार पंजीकृत करने के लिए निचे लिंक उपलब्ध है.

समग्र परिवार पंजीकृत करने के लिए लिंक 


साथियो इस पोस्ट में मेने आपको समग्र ID  (SSSM ID)  कैसे सर्च करना है कैसे समग्र ID  (SSSM ID)  में नया नाम जोड़ना है समग्र परिवार में नया परिवार जोड़ना सभी के बारे में जानकारी पूरी तरह से दे दी है,इसके बाद भी आपको कोई समस्या है तो जरूर बताये. 

यह पोस्ट भी पढ़े :

PayNearby POS ATM क्या हैं? POS ATM केसे बुक करे-How to book paynearby Micro atm.



Smartpay Service - Smartpay Service Retailer Kese Bane



What is Paynearby? Paynearby Retailer Kese Bane



THANKS FOR SUPPORT..